प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के शिवकुटी क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा स्नान करने गये बेली और म्योराबाद के पांच किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवकुटी थाना क्षेत्र में गंगा के म्योराबाद कछार में सुबह बेली और म्योराबाद के कुछ किशोर अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गये थे।
नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वे अपना नियंत्रण खो दिये और डूब गये जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 16 -17 वर्ष के बीच है।उन्होंने बताया कि गंगा में डूबकर मरने वालों में शनि (16), प्रियांशु (17), आकाश (17) सभी बेली क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि मुलायम (17) और हिमांशु (14) म्योराबाद क्षेत्र के निवासी है।उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने सभी किशोर के शव नदी से बाहर निकाल लिये है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (वार्ता)



