Crime

मिर्जापुर:ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि दुर्घटना इटावा गांव के पास हुई । हताहत तीनों एक ही बाईक पर कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पुरा मोहल्ला निवासी छोटक‌ऊ देव पाण्डेय (52) अपनी पत्नी सावित्री पाण्डेय एवं देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी रोहित मिश्र (23)पुत्र मनोज मिश्र के साथ बाईक से गुरुवार की सुबह लालगंज की ओर जा रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात मिर्जापुर जबलपुर रोड़ पर स्थित इटवा गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए जिससे छोटक‌ऊ देव पाण्डेय और रोहित मिश्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सावित्री देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार सावित्री देवी की स्थिति नाजुक हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button