सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में बुधवार की सुबह कुएं में लगे पंप को निकालने के लिए नीचे उतरे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया की बुधवार की सुबह बिजवार गांव निवासी सूर्य प्रकाश (31) अपने घर के पास स्थित कुएं में लगे पंप को निकालने के लिए कुएं में नीचे उतरा था। पंप निकालते समय वह जहरीली गैस के चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। छोटे भाई को छटपटाते देख बड़ा भाई दीपक (35) उसे बचाने के लिए नीचे उतरा लेकिन वह भी जहरीली गैस के चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। दो भाईयों को छटपटाते देखकर उनका पड़ोसी मित्र बलवन्त (40) भी दोनों को बचाने के लिए उतरा और वह भी जहरीली गैस के चपेट में आ गया। तीनों को पानी में देखकर गांव में हड़कंप मच गया । (वार्ता)



