
जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगरनार इस्पात संयंत्र के लोकार्पण समेत दूसरी योजनाओं के शिलान्यास–लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के किसी प्रतिनिधि के शामिल नही होने पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि उन्हे इससे खुशी नही हुई।श्री मोदी ने पहले सरकारी कार्यक्रम में इसका महज उल्लेख किया फिर भाजपा की रैली में इसे लेकर भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।सरकारी कार्यक्रम में उन्होने राज्यपाल हरिचंदन की उपस्थिति का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हे राज्य के विकास की चिन्ता है,लेकिन राज्य सरकार ने किसी को इस मौके पर नही भेजा।
पीएम मोदी ने किया परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
रायपुर । प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमे नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी उपस्थित थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जगदलपुर प्रवास पर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें ताड़ोकी-रायपुर ट्रेन सेवा का शुभारंभ, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन एवं बोरिबंद-सुरजपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना की आधारशिला रखी गई।(वार्ता)(वीएनएस)
कांग्रेस देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कर रही कुचक्र- मोदी



