Crime

दिल्ली में आईएस का संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी में आतंकी नेटवर्क का भंडाफाेड करते हुए आईएसआईएस मॉड्यूल के एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी सहित अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी का नाम मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है। पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। शाहनवाज पर तीन लाख रुपये का इनाम गया था।

बताया जा रहा है कि शाहनवाज और एक अन्य को जहां दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरे संदिग्ध को दिल्ली के बाहर से दबोचा गया है। यह आतंकी मॉड्यूल उत्तर भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।दिल्ली पुलिस के मुताबिक शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है और राष्ट्रीय राजधानी का रहने वाला है। कुछ समय पहले पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था और तब से वह दिल्ली में ही रह रहा था।

एनआईए ने तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छापेमारी की है।सूत्रों के मुताबिक, दोनों तेलुगू राज्यों में 60 स्थानों पर अमरबंधु और सिविल राइट्स सोसाइटी के नेताओं सहित व्यक्तियों के आवासों पर छापेमारी की जा रही है।सूत्रों ने बताया कि ये कार्रवाई लोगों और माओवादी समूहों के बीच कथित संबंधों के बीच हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button