संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हयातनगर क्षेत्र में पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना हयातनगर की पुलिस की थाना क्षेत्र के अंतर्गत के मुजफ्फरपुर से शेरपुर मार्ग पर हाजी भूरे के भट्टे के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए पांच हजार के इनामी बदमाश ग्राम रसूलपुर धतरा निवासी नूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने नूर के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा व दो धोखा कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पुलिस पार्टी का सिपाही आयुष भी घायल हो गया।(वार्ता)



