State

सीएसएमसी ने भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की कड़ी व्यवस्था

भगवान गणेश का दर्शन करने के लिए 30 देशों के प्रमुख पहुंचे वर्षा

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम (सीएसएमसी) ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर और शहर के आसपास 10 से अधिक विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की है।राज्य भर में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव गुरुवार शाम समापन है। आज गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

छत्रपति संभाजीनगर में, मुख्य विसर्जन जुलूस आज दोपहर पारंपरिक संस्थान गणेश मंदिर में महाआरती के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू होगा, जिसे शहर के ग्रामदैवत के रूप में जाना जाता है और पुराने शहर में स्थित है।परंपरा के अनुसार, संस्थान के गणेश मंदिर में विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमाओं का सम्मान करने के लिए सबसे पहले जुलूस निकाला जाता है, उसके बाद अन्य मंडल की प्रतिमाओं का जुलूस निकाला जाता है।

शहर और उसके आसपास क्षेत्रों में गणेश के शीर्ष निकाय और अन्य गणेश मंडलों द्वारा त्यौहार के दिनों में ढोल संकलन, कुश्ती, भंडारा (सभी के लिए मुफ्त भोजन), भजन और कीर्तन, नाटक, रक्तदान, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर और सिडको गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जुलूस शांतिपूर्ण हो यह सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल कारों, वैन और अधिकारियों सहित 2,500 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया कुछ घंटों में निकलने वाले जुलूस के दौरान शहर में गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस के साथ पुलिस उपायुक्त , सहायक पुलिस आयुक्त , पुलिस निरीक्षक , सहायक पुलिस निरीक्षक , पुलिस सब इंस्पेक्टर , प्रदेश रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कंपनियां, होम गार्ड और कांस्टेबल कर्मचारियों की तैनाती होगी।अन्य जिलों की रिपोर्टों के अनुसार कि क्षेत्र में भगवान गणेश के विसर्जन के लिए भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शहर और मराठवाड़ा क्षेत्र के लाखों भक्त आज शाम भगवान गणेश को विदाई देंगे, इसके साथ ही 10 दिवसीय उत्सव समाप्त हो जाएगा।

भगवान गणेश का दर्शन करने के लिए 30 देशों के प्रमुख पहुंचे वर्षा 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आधिकारिक आवास वर्षा इस समय भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे और प्रथम पूज्य भगववान गणेश की गणेश आरती जैसे भक्तिपूर्ण माहौल में यहां विभिन्न देशों के मेहमान भी पहुंचे।बुधवार को 30 से ज्यादा देशों से आए विदेशी मेहमान श्री शिंदे के सरकारी आवास पर पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए।

जिन देशों के मेहमान श्री शिंदे के सरकारी आवास पर पहुंचे, उनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेलारूस, फिनलैंड, हंगरी, इज़राइल, जापान, कोरिया, मॉरीशस, पोलैंड, सिंगापुर, स्पेन, तुर्किये, बंगलादेश, ब्रिटेन, चीन, ईरान के वाणिज्य दूतावासों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयरलैंड, इटली, रूस, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, युगांडा, कोलंबिया, केन्या, यूक्रेन के वाणिज्य दूतावासों के प्रमुख भी श्री शिंदे के सरकारी आवास पर पहुंचे और भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। श्री गणेश दर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने उनका स्वागत किया और उनसे आत्मीय बातचीत की। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button