Crime

पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, प्रेमिका के घर पर बोरे में बंधी मिली लाश

महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा क्षेत्र के चौपरिया गांव में पूर्व प्रधान के बेटे का शव आज प्रेमिका के घर से पुलिस ने बरामद किया है।गांव में हुए इस खौफनाक हत्याकांड से हड़कंप मच गया। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार चौपारिया गांव में पूर्व प्रधान के बेटे सुनील शर्मा रविवार को अपने घर से खाना खाकर आटे वाली मशीन के पास गया था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि रविवार की देर शाम सुनील अपनी प्रेमिका के घर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने जब प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ शुरू की वो लोग धमकी देने लगे। इस पर जब पुलिस ने घर की तलाशी शुरू की तो जहां भूसा रखा जाता है वहा हाथ-पैर बांधकर बोरे में रखा गया शव पुलिस ने बरामद कर लिया। शव को बोरे में देख गांव में हड़कंप मचा गया। मौके पर चार थाने की फोर्स भी पहुंच गई।

मामले में पुलिस ने सुनील के पिता राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर प्रेमिका के परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि चौपरिया गांव में सुनील की हत्या हुई है। प्रेम प्रसंग का मामला है, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा। प्रेमिका सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम करवाई की जा रही है.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button