State

महन सरिया और दिव्य दृष्टि ग्रुप के दरभंगा सहित पांच ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

दरभंगा : आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय की टीम आज बिहार के दरभंगा एवं समस्तीपुर के दो व्यावसायिक घरानों के देश के पांच शहरों में स्थित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आयकर विभाग की टीम बिहार के महन सरिया ग्रुप एवं दिव्य दृष्टि ग्रुप के दरभंगा, समस्तीपुर सहित पुणे, गुवाहाटी और कोलकाता में छापामारी कर रही है। यह दोनों व्यावसायिक घराना पशु आहार एवं आटा मिल (फ्लोर मिल) के निर्माण एवं व्यवसाय से जुड़े हैं जिनकी फैक्ट्री एवं आवासों और कार्यालय सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दरभंगा के दोनार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक टीम अशोक कैटल फीड (पशु आहार) में छापेमारी कर रही है जबकि इससे जुड़े समस्तीपुर, पुणे, गुवाहाटी एवं कोलकाता के विभिन्न ठिकानों पर भी अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। उधर एक टीम कोलकाता में दिव्यदृष्टि पोल्ट्री पर छापेमारी कर रही है।आयकर विभाग के निशाने पर दरभंगा के अशोक मंसरिया, आनंद मंसरिया और राज कुमार मंसारिया सहित समस्तीपुर के प्रकाश अनुपम शामिल हैं। सभी व्यवसायी पशु आहार के निर्माण और बिक्री के अलावा आटा मिल सहित पोल्ट्री व्यवसाय में शामिल हैं। छापेमारी दल में सौ से अधिक पदाधिकारी और कर्मी शामिल है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button