
देवरिया । जिलाधिकारी अमित किशोर ने आज यूपी बोर्ड की परीक्षा में देवरिया का नाम रोशन करने वाले छात्रो को विकास भवन के गांधी सभागार में सम्मानित कर उन छात्रों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीष वचन दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे



