Crime

एक पक्षीय कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

महराजगंज। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के मिठौरा चौकी इंचार्ज के खिलाफ मार पीट के मामले मे रकम लेकर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाकर सिंदुरिया थानाक्षेत्र के भागाटार निवासी अकबर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाकर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की।

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा चौकी के ग्राम सभा भागाटार निवासी अकबर अली ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 11.09.2023 दिन सोमवार को हमारे सगे भाई और उसके पुत्र के बीच जमीन को लेकर गाली गलौज व मारपीट हुआ जिसमें भाई के लड़के ने तलवार लेकर हमारे घर के सदस्यों को मारने के लिए दौड़ा लिया और मेरी बीवी के कपड़े फाड़ दिया।किसी तरह हम लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई ।  इस संबंध में  पुलिस चौकी मिठौरा पर शिकायती पत्र दिया लेकिन चौकी प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई उल्टे चौकी प्रभारी के द्वारा  हमारे पुत्र अरमान को मारा पीटा गया और एक पक्षीय कार्यवाई करते हुए चालान कर दिया गया। पुलिस की एक पक्षीय कार्यवाही को लेकर हम सभी काफी आहत हैं। इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ का कहना है इस संबंध मे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button