Crime

महिला ने की लाखों की ठगी

रायपुर,छत्तीसगढ़ । दूसरे की जमीन को अपना बताकर 8 लाख रूपए बयाना लेने वाली महिला के खिलाफ अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक अगस्त-22 को सुनीता चंद्राकर ने महासमुंद वार्ड-11 निवासी प्रीतपाल चावला को अपनी जमीन बेचने का सौदा किया। और तहसील कार्यालय में बकायदा बिक्रीनामा बनवा कर चावला को दिया। इसके बदले सुनीता ने चावला से 8 लाख रूपए का बयाना भी लिया। जब प्रीतपाल ने पटवारी, तहसील दफ्तर में भू- अभिलेख की जांच कराया तो वह जमीन सुनीता के मालिकाना हक की न होकर दूसरे की ऩिकली।इस पर चावला ने सौदा रद्द कर रकम वापस मांगा तो सुनीता चक्कर लगवाती रही। अंततः प्रीतपाल ने बीती शाम अभनपुर थाने में इस धोखाधड़ी पर सुनीता के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button