Crime

10000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

महाराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निचलौल सत्यप्रकाश सिंह द्वारा थाना स्थानीय, एस0ओ0जी0 व स्वाट की संयुक्त टीम की मदद से दिनांक 16.06.2023 को थाना निचलौल अन्तर्गत SBI ग्राहक सेवा केन्द्र पर दिनदहाडे असलहे के दम पर हुई लुट की घटना जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 – 0267/2023 धारा 395,412 भादवि पंजीकृत होकर विवेचनाधीन है में वांछित अभियुक्त रामू हरिजन पुत्र पंचम हरिजन निवासी पोखर भिण्डा थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था को आज दिनांक 26.07.2023 समय करीब 11.00 बजे चमनगंज पुल से झुलनीपुर जाने वाले रास्ते पर जो नेपाल भागने के फिराक मे था को अथक परिश्रम व निष्ठा से कार्य करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से मु0अ0स0 – 0267/2023 धारा – 395,412 भादवि से सम्बन्धित रूपये 1350/- बरामद हुआ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button