
आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के कागारौल क्षेत्र में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद में बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाइयों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए पिता पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम गढ़ी कालिया निवासी राजेंद्र सिंह अपने पांच बेटों के साथ रहते हैं। उनकी पुश्तैनी जमीन है। दो लड़के मथुरा में रहकर नौकरी करते हैं। आज वे भी गांव आए हुए थे। गांव में रहने वाले तीन बेटे जमीन का बंटवारा चाहते थे। इसको लेकर घर में विवाद होता था। (वार्ता)



