UP Live

वाराणसी मंडल में 1,72,30,420 पौधे लगाएगी योगी सरकार

अकेले वाराणसी जिले में रोपे जाएंगे 17,87,000 पौधे, 22 जुलाई और 15 अगस्त को रोपे जाएंगे पौधे

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसा साल भी पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे हैं 35 करोड़ पौधे
  • पौधरोपण महाअभियान में वाराणसी मंडल में वृहद् स्तर पर रोपित किये जाएंगे पौधे
  • वातावरण को शुद्ध रखने वाले औषधीय और फलदार पौधों की संख्या होगी सबसे ज़्यादा

वाराणसी । योगी सरकार पिछले छह साल की तरह इस वर्ष भी प्रदेश में वृहद् पौधरोपण महाअभियान चलाने जा रही है। दो चरणों में होने वाले इस महाअभियान के लिए लिए वन विभाग सहित सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। वायु को शुद्ध करके स्वच्छ ऑक्सीजन देने वाले, फलदार और औषधीय गुण वाले पौधों को लगाने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। वाराणसी मंडल में इस बार लगभग 1 करोड़ 72 लाख पौधे लगाने की तैयारी है। सिर्फ़ वाराणसी में 17 लाख 87 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रख रही है। पूर्वांचल की आबोहवा को सुधारने के लिए योगी सरकार पौधरोपण का महाअभियान चलाने की तैयार कर रही है। इससे वायुमण्डल में ऑक्सीजन की शुद्ध मात्रा को बढ़ाने व वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। वाराणसी सर्किल के वन संरक्षक अखिलेश पांडेय ने बताया कि फ़लदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक संख्या में लगाने की योजना है। सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद,अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के ज्यादा से ज्यादा पौधों के रोपण की तैयारी है।

वाराणसी मंडल में शामिल जनपद गाज़ीपुर में क़रीब 39 लाख 99 हज़ार, जौनपुर जनपद में लगभग 52 लाख 13 हज़ार और चंदौली में करीब 62 लाख 30 हज़ार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी जिलों को मिलाकर वाराणसी मंडल में करीब 1 करोड़ 72 लाख 30 हज़ार 420 पौधे लगाए जाने की महायोजना है। जिसमें वन विभाग 64 लाख 37 हज़ार और अन्य विभाग मिलकर 1 करोड़ 7 लाख 92 हज़ार पौधरोपण करेंगे। पहले चरण का पौधरोपण 22 जुलाई और दूसरे चरण का 15 अगस्त आयोजित किया जाएगा।

वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण करने में भाग लेंगे। किस विभाग को कितने पौधे लगाने का लक्ष्य है, उसकी सूची भी वन विभाग ने बना ली है। इस साल पौधरोपण में कई प्रजातियों के पौधे लगाने की योजना है। पशुपालन विभाग चारे वाले पौधों की मांग करता है। बिजली विभाग कम ऊंचाई वाले पौधों को लगाना चाहता है। जनता की सहभागिता के लिए पौधे लगाने के इच्छुक जनता को भी पौधे देने की योजना बनाई जा रही है। जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिले।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button