रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर के पास एक गांव में तालाब नुमा गड्ढे में नहाने के लिए गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।रिश्तेदारी में आए बालक सहित तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों गांव में नदी किनारे बने पानी के गड्ढे में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने तीनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। एक ही परिवार में तीन शवों को देखकर कोहराम मच गया।(वार्ता)



