Crime

गाजीपुर में भीड़ ने किया गैंगेस्टर को छुड़ाने का प्रयास

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर समेत 28 मुकदमों में वांछित एक शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा अपराधी को छुड़ाने का प्रयास किया गया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया।

पुलिस के अनुसार करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के जोगामुसाहिब निवासी अमित राय पर हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट समेत 28 मुकदमें दर्ज हैं। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे शुक्रवार की रात आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम प्रधान का पुत्र भी है। गिरफ्तारी के विरोध में सौ से अधिक महिला-पुरुष करीमुद्दीनपुर थाने पर करीब रात 12 बजे पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण मारपीट पर उतारू हो गए। इसके चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बरेसर थाने की भी पुलिस फोर्स पहुंची। शनिवार की सुबह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मुहम्मदाबाद न्यायालय में पेश किया गया। सीओ मुहम्‍मदाबाद ने बताया कि अमित राय कुख्‍यात अपराधी है। इसके खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किया है और थाने पर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button