Crime

सोनभद्र में बिजली गिरने से चार की मौत, दो घायल

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में गुरुवार को बिजली गिरने की दो अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये।जिले में दोपहर बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला और झमाझम बारिश से लोग आनंद ले ही रहे थे कि तभी सिंदुरिया पूल के पास खेत मे स्थित एक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गीरी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए। दूसरी घटना सिंदुरिया गांव के बखडौर टोला में आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से एक लड़के की मौत हो गई।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button