State

एक बार फिर आयकर टीम का छापा, सीए के ठिकानो पर दी दबिश

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आयकर की टीम ने दबिश दी है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर और दफ्तर में आयकर विभाग ने छापा मारा है। इस छापे में महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह छापा तेलीबांधा स्थित ऐश्वर्या रेजिडेंसी में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट सत्येंद्र जैन के घर पड़ा है। कॉलोनी में सुबह तीन अलग-अलग गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे।चार्टर्ड अकाउंटेंट के बेटे की फर्म की जांच भी की जा रही है, खबर है कि सोलर सप्लाई में बड़े सरकारी टेंडर चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिजनों ने लिए। देर शाम तक की छापे की कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है। आयकर विभाग को कर चोरी का बड़ा इनपुट मिला था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button