
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार और गुरूवार की रात एक घर में आग लगने से परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए प्रति मृतक देने की घोषणा की है।”
आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर दो बापू नगर ( ग्राम उर्दहा) तहसील कप्तानगंज में अज्ञात कारणों से लगी आग में नौमी की पत्नी संगीता (3द्उध) , पुत्र अंकित (10), पुत्री लक्ष्मीना (9) ,रीता (3), गीता (2), बाबू (1) की जलने से मृत्यु हो गई है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। मृतक आश्रितों को अनुमन्य राशि का भुगतान किया जायेगा। (वार्ता)
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के रामकोला में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से मां समेत 5 बच्चों की मृत्यु हुई।
ज़िलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया, "अज्ञात कारणों से घर में आग लगी थी जिसमें मां समेत 5 बच्चों के मरने की खबर आई है। हम कारणों की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित… pic.twitter.com/PwFe3t3yba
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023



