State

दिल्ली, कश्मीर में भूकंप के झटके

नयी दिल्ली : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (एनसीआर) समेत कश्मीर घाटी में मंगलवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये।मौसम विभाग के मुताबिक अपराह्न 13.33 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जम्मू कश्मीर के डोडा में 33.15 उत्तरी अक्षांश और 75.82 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से छह किलामीटर की गहराई में रहा।भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ स्थानों पर अफरातफरी मच गयी और भयभीत लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर चले गये।भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।(वार्ता )

Related Articles

Back to top button