State

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: पश्चिम रेलवे ने की 67 ट्रेनें रद्द

दिल्ली । चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी के साथ समुद्र में आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते रविवार से ही तेज हवा के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही है।तूफ़ान बिपरजॉय के बारे में कहा जा रहा है कि जिस तरह से यह तूफ़ान आगे बढ़ रहा है. वह खासकर महाराष्ट्र और गुजरात को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। तूफ़ान बिपरजॉय को देखते हुए ही पश्चिम रेलवे की 67 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।पश्चिम रेलव ने सोमवार (12 जून) को जारी सूचना में कहा कि बिपारजॉय के चलते 67 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

मंगलवार (13 जून) से 15 जून तक साइक्लोन के चलते 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कहा जा रहा है कि तूफ़ान बिपरजॉय का असर विमान के आवाजाही पर भी देखने को मिल सकता है।बता दें, कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सभी बंदरगाहों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें अरब सागर में एक गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में तब्दील होने पर दूरवर्ती चेतावनी (डीडब्ल्यू दो) सिग्नल को फहराने का निर्देश दिया है। आईएमडी के अनुसार, तूफान उत्तर की ओर स्थानांतरित हो गया है और तटीय क्षेत्रों के लिए संभावित जोखिम बन सकता है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button