State

एक बार फिर आमने सामने हुईं दो ट्रेनें, यात्रियों की अटकी सांसें

बिलासपुर,छत्तीसगढ़। लोकल ट्रेन में सफर कर गए यात्रियों की सांस उस वक्त अटक गई जब उसी ट्रैक पर सामने से एक मालगाड़ी आ गई। गमिमत थी कि दोनों ट्रेन चालकों ने समय रहते ब्रेक लगाया और करीबन 150-200 मीटर के फासले पर दोनों गाड़ियां रुक गईं।

दरअसल शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत एक ही रेलवे ट्रैक पर यात्री ट्रेन और मालगाड़ी आ गई थी। बिलासपुर जिले के जयरामनगर और जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनर के बीच मेमू और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गई थी। मेमू कोरबा आ रही थी। समय रहते इस मानवीय और तकनीकी गलती को सुधारा गया और दोनों गाड़ियों को रोका गया।

गनीमत रही कि दोनों ट्रेनों के बीच 150 से 200 मीटर की दूरी रही, जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जैसे ही यात्रियों को इस बारे में पता चला कई यात्री ट्रेन से उतरकर इस घटना का वीडियो बनाने लगे। वही, कुछ यात्री अपनी ट्रेन से उतरकर जब इस मंजर को देखा, तो वे ईश्वर को धन्यवाद देते रहे कि समय रहते एक बड़ा हादसा उन्होंने टाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button