State

ओडिशा में रिजर्व रेक से कुचलकर छह ठेका मजदूरों की मौत

ओडिशा हादसे में मारे गये मजदूरों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

भुवनेश्वर : ओडिशा में जाजपुर-क्योंझर रोड के पास बुधवार को बिना इंजन की रिजर्व रेक से कुचलकर छह ठेका मजदूरों की मौत हो गयी।पूर्व तटीय रेलवे के सूत्रों ने बताया कि रेलवे के काम के लिए एक ठेकेदार द्वारा काम पर रखे गये कुछ ठेका मजदूरों ने जाजपुर-क्योंझर रोड के पास हवा और बारिश से सुरक्षा पाने के लिए स्थिर रेक के नीचे शरण ली थी। इसी दौरान बिना इंजन वाली एक मानसून रिजर्व रेक तेज आंधी के कारण लुढ़क गयी, जिससे छह श्रमिकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।खुर्दा रोड के डीआरएम के नेतृत्व में मंडल रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

ओडिशा हादसे में मारे गये मजदूरों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को जाजपुर- क्योंझर रोड स्टेशन के पास रिजर्व रेक की चपेट में आने से मारे गये छह मजदूरों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।श्री पटनायक ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल लोगों के उचित इलाज का निर्देश दिया।पूर्व तटीय रेलवे के सूत्रों ने बताया कि रेलवे के काम के लिए एक ठेकेदार द्वारा काम पर रखे गये कुछ ठेका मजदूरों ने जाजपुर-क्योंझर रोड के पास हवा और बारिश से सुरक्षा पाने के लिए स्थिर रेक के नीचे शरण ली थी। इसी दौरान बिना इंजन वाली एक मानसून रिजर्व रेक तेज आंधी के कारण लुढ़क गयी, जिससे छह श्रमिकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।हादसे में घायल दो लोगों को रेलवे प्रशासन ने इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button