Crime

नाच नहीं आई तो घरवालों ने लौटी दी बरात, पुलिस ने थाने में कराई शादी

सिद्धार्थनगर : एक गांव में बरात पहुंच चुकी थी, द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पता चला कि बरात वाले नाच लेकर नहीं आए हैं। इस पर घराती पक्ष के लोग खफा हो गए। बात-बात में मामला बिगड़ा और बिना शादी हुए ही लौट गई।मंगलवार को मामला शिवनगर डिडई थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया। समझाकर थाने की शिव मंदिर में शादी करवा दिया। थाने में दोनों पक्ष को जलपान करवाकर दुल्हन को भेजा।

क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी राजकुमार के पुत्री अनीता पुत्री शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी दीपचंद पुत्र सूर्यनारायण के साथ तय हुई थी। सोमवार को बरात कोल्हुई थाना बांसी से थाना शिवनगर डिड़ई के तिलौती में आई थी। जलपान के बाद द्वारपूजा की तैयारी हो रही थी कि बरात में नाचना लाने से लड़की पक्ष बिगड़ गया। मौके पर हो हल्ला शुरू हो गया।
थाने में हुई शादी

विरोध होता देखकर बरात पक्ष नाराज होकर लौट गया। मंगलवार सुबह लड़की पक्ष ने थाने पर तहरीर दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष शिवनगर राजेश कुमार शुक्ला ने दोनों पक्षों को समझाया और दोपहर में थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से दोनों का विवाह कराया और दोनों पक्षों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की। पुलिस के इस कार्य से क्षेत्र में सराहना हो रही है।इस अवसर पर सीओ बांसी देवी गुलाम, थानाध्यक्ष शिवनगर राजेश शुक्ल, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे, कांस्टेबल युधिष्ठिर आदि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button