State

ओडिशा ट्रेन हादसा: मृत लोगों के बच्चों की मदद के लिए आगे आए गौतम अडाणी

नई दिल्ली । ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1175 लोग घायल हैं। इस हादसे में कई परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे गया है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मदद के लिए आगे आया है। गौतम अडानी ने इस रेल हादसे पर दुख जताते हुए मदद का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडानी समूह उठाएगा’।

गौतम अडानी ने कहा कि ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। जिसके बाद हमने ऐसे बच्चों की स्कूली शिक्षा का बेड़ा उठाने का फैसला किया है, जिनके अभिभावक इस हादसे में नहीं रहे। पीड़ितों और उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button