State

आप नेता सत्येंद्र जैन को डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन बीते कई महीनों से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को तिहाड़ जेल के ही बाथरूम में चक्कर आने के बाद सत्येंद्र जैन फर्श पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और अपनी शुभकामनाएं जताई हैं। केजरीवाल ने इस पूरी घटना पर कहा, जो इंसान (सत्येंद्र जैन) जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस विषय पर आगे कहा कि उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ ‘मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। इस पूरी घटना पर केजरीवाल का कहना है कि भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से सत्येंद्र के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button