Crime

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

हादसे में पत्नी व पुत्र भी घायल,भांजी की शादी से लौट रहे थे सभी

पिंडरा,वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के नथईपुर तिराहे के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि हादसे में पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबतपुर- जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

बैरवन (रोहनिया) निवासी धर्मेंद्र पटेल (37 वर्ष) बराई स्थित भांजी की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से पत्नी सावित्री व पुत्र आयुष (5 वर्ष) को लेकर घर जा रहा था। नथईपुर तिराहे पर एक डीजे बाबतपुर से जमालापुर की तरफ जा रहा था। तभी बाइक सवार के पीछे से ट्रक बाबतपुर जा रहा थो डीजे चालक के दाहिने आ जाने से ट्रक चालक अपने बाएं आ गयाइसके चलते बाइक सवार उसके चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही धर्मेंद्र का सिर पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। पत्नी सावित्री और बेटे आयुष को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही घटना के समय पीछे से आ रहे अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रोने बिलखने लगे। वही घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दियामौके पर अधिकारी ग्रामीणों के समझाने बुझाने में लगे रहे। सूचना पर रोहनिया विधायक सुनील पटेल भी मौके पर पहुचकर परिजनों को सांत्वना देने के साथ लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button