
चांदमारी,वाराणसी । शिवपुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर में नेत्र परीक्षण अधिकारी के घर सोमवार की शाम को लगभग बीस लाख के जेवरात चोरों ने उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची छानबीन कर लौट आयी।
जानकारी के अनुसार दांदूपुर में निवासी राजेन्द प्रसाद मौर्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा मीरजापुर में नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद पर तैनात है। सोमवार की शाम छह बजे परिवार के साथ भरहुआ हाथी बरनी रिश्तेदार के यहां शादी में गये थे। इधर मौका देख चोर इत्मीनान से मकान में घुसे और गैलरी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पहले कमरे में बिटिया प्रीति की अलमारी में रखा सोने का (हार, झुमका, मंगलसूत्र, कंगन, सात सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी झाली, एक बाली, दो सिकड़ी, दो सिक्का) एक हीरे की अंगूठी, एक हीरे का सेट,चुरा ले गए।
दूसरे कमरे में रिश्तेदार की बहू नेहा का सोने का (हार, झुमका, एक जोड़ी कंगन, मंगलसूत्र), चार जोड़ी चांदी का पायल को बड़े ही आसानक से उड़ा ले गए। रात को दश बजे परिवार के सदस्य शादी से वापस आये तो ताला टूट देखकर होंश उड़ गया। चोरी की सूचना 112 पर पुलिस को दी गयीं। पुलिस छानबीन कर वापस चली गयी।



