Crime

पोखरे में स्नान करने गया बच्चा डूबा

सारनाथ,वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर पोखरा में बुधवार सुबह 10 साल के बालक का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सतीश वर्मा (10) के तौर पर हुई।

जानकारी अनुसार मड़ियाहूं जिला जौनपुर के शंकर धरकार वर्षों से बेनीपुर पोखरा के पास सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर बास बेचने का काम करते था। तीन साल पूर्व इनका बेटा महेंद्र वर्मा मुंबई से आकर पिता के साथ काम में हाथ बंटाने लगा था। इनकी पत्नी सुमन अपने दो बेटों व दो बेटियों के साथ यहां रहती थी। कोरोना के दौरान पति महेद्र का भी मौत हो गया।

मां सुमन 2 बेटियों व दो बेटों के साथ रहकर सिलाई व बास बेचने का काम करने लगी थी। मां सुमन बेटे सतीश को रात भर ढूंढती रही लेकिन कहीं नहीं मिला जब बुधवार सुबह पोखरे पर किसी बच्चे की डूबने के बाद शव पोखरे में उतारने की सूचना पाई तो मौके पर अपने बेटे को पाकर बेसुध हो गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू अस्पताल भिजवाया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button