Crime

चौकीदारों से मिले सीपी , घटनाओं के प्रति किया जागरूक

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना परिसर में सोमवार को वार्षिक निरीक्षण पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने किया। इसके पहले उन्हें को गारद सलामी दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने 1939 कि बने पुरानी जर्जर थाना को गिराकर नए थाना निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। थाने में बैरक व रजिस्टर, शस्त्रागार में रखे असलहों, कारागार, दफ्तर, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक व पुलिस उपस्थित पंजिका, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।

थाना से जुड़े 64 चौकीदारों से मिले। गांवो में होने वाले घटनाओं के प्रति जागरूक किया। वहां पर मौजूद थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत को दिशा निर्देश दिया कि क्षेत्र में होने वाले अपराध व अपराधियों पर नजर रखते हुए आने वाले प्रत्येक फरियादियों का शत प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज की जाए। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश बना रहे।

इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां पर मौजूद महिला कांस्टेबल कुमारी अंजू, अनीता व पूनम से पूछा कि आपके यहां महीना में कितने तहरीर पड़ते हैं तो उन्होंने बताया कि एक महीने में 15 से 20 तहरीर पड़ जाते हैं। पुलिस कमिश्नर के निरीक्षण में सब कुछ सही मिला उन्होंने बंद पड़े गाड़ियों के डिस्पोजल के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। थाना परिसर में अधिक से अधिक पौध लगाने व वाहन चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाने को कहां।

पुलीस कमिश्नर ने कहां यहां जमीनी विवाद के मामले ज्यादा है जिसके कारण मारपीट की घटनाएं ज्यादा है। थाना परिसर में साफ सफाई पर पुलिस कमिश्नर ने संतोष जाहिर किया। यहां करीब 4 घण्टे तक निरीक्षण करने के बाद शहर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के साथ डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर, एडीसीपी सरवणन, एसीपी राजातालाब अंजनी राय, थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button