State

प्रधानमंत्री ने नौका दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मलप्पुरम में रविवार शाम नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा , “केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।”

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि वह दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और सोमवार को शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे।उल्लेखनीय है कि रविवार रात मलप्पुरम के तनूर में एक पर्यटक नौका के पलट जाने से पांच बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।(वार्ता)

टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button