State

पुलवामा में बड़ा हादसा टला, आतंकवादी से 5-6 किलोग्राम आईईडी बरामद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करके उसके पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अरिगम निवासी इशाफाक अहमद वानी को पकड़कर उसके पास से लगभग 5-6 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया।पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button