State

बजरंग दल का देशव्यापी हनुमत शक्ति जागरण नौ मई को

नयी दिल्ली : बजरंग दल, कांग्रेस सहित आतंकियो के पैरोकार अन्य संगठनों एवं देश विरोधी हिंदू द्रोही मानसिकता की सद्बुद्धि के लिए मंगलवार को देश भर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से हनुमत शक्ति का जागरण कर भगवान बजरंग बली का आह्वान करेगा।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में कांग्रेसी एवं कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने और इस देशभक्त संगठन की तुलना पीएफआई जैसे देशद्रोही, आतंकी व हिंसक संगठन से करना बहुत ही अपमान जनक है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक सबक सिखाएगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button