Crime

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

सेवापुरी,वाराणसी। उत्तर रेलवे के कपसेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 28 साल बताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। क्षत-विक्षत लाश देखकर इसकी सूचना कपसेठी के स्टेशन मास्टर अब्दुल कसाब को दी।

स्टेशन मास्टर की सूचना पर भदोही से पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब गैंगमैन पेट्रोलिंग पर जा रहे थे तो रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देखा। मृतक ने शरीर पर काले रंग का लोअर था और उसके पास कोई अन्य ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल प्रथम दृष्टया पुलिस मौत का कारण ट्रेन से कटना बता रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button