State

ऑपरेशन त्रिनेत्र: राजौरी में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि एक अन्य के घायल होने की आशंका है।सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह लगभग सात बजे से राजौरी सेक्टर के कांडी वन में पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समन्वय में भारतीय सेना द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में घेराबंदी की गई और आतंकवादियों को मार गिराया गया।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया और एक अन्य के घायल होने की आशंका है।(वार्ता)

राजौरी के आतंकवाद रोधी अभियान का जायजा लेने जम्मू पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान का जायजा लेने शनिवार को यहां पहुंचे। जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में उतरने के बाद, रक्षा मंत्री उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेना के एक हेलिकॉप्टर से राजौरी के लिए रवाना हुए।

रक्षा मंत्री आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन की समीक्षा करेंगे। जीओसी-इन-सी उत्तरी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले ही क्षेत्र में पहुंच चुके हैं और रक्षा मंत्री को आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के बारे में जानकारी देंगे। राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एलीट पैरा कमांडो सहित सेना के पांच जवानों को मार डाला था।पिछले एक पखवाड़े के दौरान राजौरी-पुंछ इलाके में आतंकियों ने सेना के 10 जवानों की हत्या कर दी है। राजनाथ सिंह एलओसी पर समग्र सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा करेंगे क्योंकि आतंकवादी संगठनों के विभिन्न लॉन्च पैड पाकिस्तान की ओर एलओसी के करीब स्थित हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button