Crime

बाल सुधार गृह से दो बच्चे फरार,गिनती होने पर पता चला

कैंट स्टेशन, रोडवेज, बाईपास समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खोजबीन

रामनगर,वाराणसी। रामनगर राजकीय बाल सुधार गृह रामनगर से दो बच्चे फरार हो गए। बच्चों के गायब होने से बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार ने इसके संबंध में गुमशुदगी रामनगर थाने में दर्ज करवाने के साथ ही दो कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है।

प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दो बालक फरार हुए हैं। जिसमें एक जिला जमुई विहार से इसी वर्ष 22 अप्रैल को 12 वर्षीय बालक और दूसरा थाना खहड़ा कुशीनगर के 14 वर्षीय बालक 29 मार्च से आवासित थे। बच्चों के गायब होने के बाद बालकों को पूरे भवन में खोजा गया। परिसर के बाहर सभी स्थानों पर भी उनकी तलाश की गई। किंतु वह बच्चे नहीं मिले।

प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि संस्था में बच्चों की देख-रेख में तैनात कर्मचारी सोनू प्रजापति व संजीव राव के अतिरिक्त बजरंगी पाल होमगार्ड, रवि कुमार रसोईया व संतोष कुमार रावत सफाई कर्मी तैनात थे। लेकिन दोनों बच्चे सोनू प्रजापति और संजीव राव की अभिरक्षा में थे। प्रभारी अधीक्षक ने बच्चों के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही सोनू प्रजापति और संजीव राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button