वाराणसी। न्यायालय के आदेश पर चौबेपुर पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी गई शराब के मामले में विगत वर्षो से फरार चल रहे हैं।उसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर अमन यादव उर्फ मंटू निवासी पटना थाना खानपुर गाजीपुर के घर उपनिरीक्षक काशीनाथ उपाध्याय ने गांव में डुगडुगी बजाकर उनके घर पर नोटिस चस्पा की । वही दूसरी तरफ कैथी चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि ढाका गांव निवासी जितेन्द्र पांडेय जिसके खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।उस मामले में वह फरार चल रहे हैं।उनके गांव में पुलिस ने डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा की।



