Crime

नकाबपोश ने क्रिकेट कोच को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

बाइक से आये थे हमलावर, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

वाराणसी। डीएवी डिग्री कालेज के पास प्रसिद्ध क्रिकेट कोच राम लाल यादव को सोमवार की तड़के दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने दो बार फायर किया। दोनों गोली उनकी पीठ में लगीस्थानीय लोगों ने उन्हें सिंह मेडिकल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना उनको काफी देर बाद मिली

पुलिस के अनुसार कोच राम लाल यादव सुबह 5:30 बजे डीएवी मैदान के पास खड़े थे। इस बीच बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और उन पर फायर झोक दिया। राम लाल यादव अपने आप को बचाने की कोशिश की। दो गोली उनके पीठ पर लग गई। अचानक चली गोलियों से वहां दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे हमलावरों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कोच को सिंह मेडिकल में भर्ती करायाकाशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने बताया कि पुलिस का पीड़ित ने घटना के 2 घंटे बाद सूचना दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कंगाली जा रही हैदो नकाबपोश बदमाश गोली चलाते नजर आये हैं। दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस गोली कांड को पुरानी रंजिश मानकर जांच शुरु कर दी है। वहीं इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।

Related Articles

Back to top button