
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के घुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गश्त से लौट रहे जवानों के वाहनों को विस्फोट से उड़ाने से सुरक्षा बलों के 11 जवान शहीद हो गए,जबकि कुछ जवान घायल भी हुए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार जिले के अरनपुर क्षेत्र में गश्त से लौट रहे सुरक्षा बलों के जवान आज दोपहर लौट रहे थे कि उनके वाहन को नक्सलियों ने आई ब्लास्ट कर उड़ा दिया जिससे वाहन के चालक समेत 11 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचना है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है।घटनास्थल जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर घटना जंगली क्षेत्र बताया गया है। राज्य में लम्बे समय बाद नक्सलियों के हमले में इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए है।(वार्ता)
गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल से बात कर नक्सली हमले की जानकारी ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल से बात करके दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS Singdev ने कहा कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए दुस्साहसी नक्सली हमले में हमारे 10 डीआरजी जवानों और वाहन चालक के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शहीद जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और सभी शोक संतप्त परिवारों को इस कष्ट में शक्ति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सीएम बघेल ने जवानों की शहादत पर जताया दुख
दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं। जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री बघेल ने शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।(वीएनएस)
#WATCH हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DIG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव… pic.twitter.com/5sesiXZx8W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023