Varanasi

सिविल कोर्ट के कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

तरना,वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर खोरी निवासी सिविल कोर्ट में कर्मचारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात उठा ले गए। घटना के वक्त पीड़िता परिवार समेत मां की बरसी में शामिल होने बलिया स्थित अपने मायके गयी थी। जानकारी के अनुसार अर्चना पाठक वाराणसी के सिविल कोर्ट में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और इंद्रपुर खोरी में परिवार संग रहती हैं। उनके पति विनोद कुमार पांडेय रांची में कृषि वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं।

पीड़िता ने बताया कि 25 अप्रैल को उनके मां की बरसी है जिसमें शामिल होने के लिए 23 अप्रैल को सुबह बलिया स्थित मायके परिवार संग आयी थी। 24 अप्रैल को पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसे में वह 24 अप्रैल की रात जब अपने आवास पर पहुंची तो देखी थी अंदर के सभी कमरों का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा हुआ था। अर्चना पाठक ने बताया कि आलमारी में रखा सोने-चांदी का जेवरात और ?8000 नगद चोर उठा ले गए।  घटना के संदर्भ में शिवपुर थाने में तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button