Varanasi

“बूथ जीता चुनाव जीता, पीएम मोदी के इस मंत्र को आधार मानकर महानगर ने बनाई रणनीति

  • महानगर के सभी 1328 बूथों पर बूथ स्तर की होगी बैठक,वार्ड स्तर पर 100 नुक्कड़ सभाओं की बनाई गयी योजना
  • केंद्रीय कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक,भाजपा का अब पूरा फोकस बूथ पर

वाराणसी : नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालन समिति की बैठक भेलपुर के जवाहरनगर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यकाल पर सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि कल हम सबको प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  का मार्गदर्शन मिला। मुख्यमंत्री  ने जीत का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा था कि नगर निगम के चुनाव में पूरे परिश्रम के साथ सभी 1328 बूथों पर बूथ स्तर पर बैठक होनी चाहिए,और यह बैठक एक ही दिन सभी बूथों पर होनी चाहिए। मुख्यमंत्री  के आदेश को प्राथमिकता पर रखते हुए महानगर के सभी बूथों पर अतिशीघ्र बैठक की योजना बनाई जानी चाहिए।

श्री शुक्ला ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री  ने कहा कि पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओ को एक मंत्र दिया था कि बूथ जीता चुनाव जीता। इसी तर्ज पर अब हमारा पूरा फोकस बूथ पर होना चाहिए। सभी के साथ मिलकर बूथ जीतने की रणनीति बनाई जानी चाहिए। कहा कि वार्ड स्तर पर 100 नुक्कड़ सभाओं की रणनीति बनानी चाहिए जिससे पार्टी के पक्ष में माहोल बनेगा। कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के माध्यम से विभिन्न एनजीओ, चिकित्सको, शिक्षको, अधिवक्ताओं, प्रबुद्ध जनों से संवाद की योजना बनाई जानी चाहिए।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने, संचालन जगदीश त्रिपाठी ने व धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

बैठक में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शिवनाथ यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अजगरा विधायक टी.राम, शंकर गिरी, मीना चौबे,केदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह,अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, रामगोपाल मोहले,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, राकेश त्रिवेदी, सुधीर मिश्रा, आत्मा विश्वेश्वर,ई.अशोक यादव, संजय सोनकर,सतीश पांडेय,किशोर सेठ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button