State

बेटे की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आए पूर्व सांसद

पटना । बिहार सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन रिहाई पर मुहर लगा दी है। सरकार ने सोमवार शाम को रिहाई के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कागजी प्रक्रिया के बाद वह स्थायी तौर पर जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल बाहुबली आनंद मोहन अपने बड़े बेटे चेतन आनंद की शादी को लेकर 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर हैं। 10 अप्रैल को बिहार सरकार ने बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 481 (I) (क) बदलाव किया था। इसके बाद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था।

पटना के विश्वनाथ फॉर्म में बेटे की सगाई

चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार सरकार ने आनंद मोहन को उनके बेटे चेतन आनंद की सगाई के दिन ऐसा तोहफा दिया। सोमवार शाम चेतन आनंद की सगाई आयुषी होने वाली है। यह सगाई पटना के चक बैरिया स्थित विश्वनाथ फॉर्म में हो रही है। यह वही फॉर्म हाउस है, जहां आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी हुई थी।

इधर, शिवहर विधायक चेतन आनंद की सगाई में बिहार की राजनीति के बड़े चेहरों को आमंत्रित किया गया है। सगाई को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी है। वेज और नॉन वेज खाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। चेतन और आयुषी की शादी 3 मई को देहरादून में होने वाली है। आयुषी मूल रूप से वैशाली के राघोपुर की रहने वाली हैं। आयुषी के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button