Breaking News

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख 40हजारके पार, 14 हजार से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रोजाना तकरीबन 15 हजार की बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14933 नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक 4,40,215 लोग बीमार हो चुके हैं। इसमें से 1,78,014 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 2,48,190 लोग ठीक हो चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 14011 हो गया है।

Related Articles

Back to top button