CrimeState

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जिला रिजर्व पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सहित तीन जवान शहीद हो गए तथा एक जवान घायल हो गया।मुठभेड़ में छह नक्सली मारे जाने का दावा भी किया है।सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जगरगुंडा थाने से आज सुबह लगभग सात बजे केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा जिला रिजर्व पुलिस बल के पचास जवानों का संयुक्त दल कुदेड़ मार्ग पर गश्त पर निकला था। कुछ दूर जाने के बाद करीब साढ़े आठ बजे घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की।

इस दौरान दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।शहीदों की पहचान क्रमशः सहायक उपनिरीक्षक रामूराम नाग, सहायक आरक्षक वंजाम भीमा तथा आरक्षक कुंजाम जोगा के तौर पर हुई है।श्री शर्मा ने बताया कि नक्सली बटालियन में मौजूद पांच से छः नक्सली भी मारे गए हैं। घटना स्थल पर तलाशी के दौरान भारी मात्रा खून के धब्बे मिले। मारे गए नक्सलियोें को उनके साथी उठा कर ले गए।बताया जा रहा है कि पुलिस का दल नक्सली एंबुश में फंस गया, जिसके चलते ये घटना हुई। वहीं नक्सलियों के द्वारा एक एके-47 और मोर्टार लूटे जाने की भी खबर है।पिछले एक साल से इस क्षेत्र में पुलिस कैम्प प्रारंभ किए जाने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button