Politics

नौ वर्ष में आदिवासियों का बजट 01 करोड़ से बढ़कर हुआ नौ करोड़: मोदी

अगरतला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और वामदलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि नौ साल पहले जब उन्होंने दिल्ली में संयुक्त रूप से सरकार चलाई थी, तब आदिवासियों के विकास के लिए बजट केवल 25000 करोड़ रुपये था लेकिन इस वर्ष यह बढ़कर एक लाख करोड़ से अधिक हो गया।

पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए श्री मोदी ने गोमती जिले के उदयपुर में दूसरी रैली में कहा कि त्रिपुरा को तबाही से बचाने की जरूरत है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने कभी भी त्रिपुरा के विकास पर ध्यान नहीं दिया लेकिन पिछले पांच साल के भाजपा शासनकाल में राज्य के लोंगों का जीवन बदलने के लिए कदम उठाये गये।उन्होंने कहा, “सुनिश्चित करें कि त्रिपुरा में हर वोट भाजपा को जाए। आपके वोट का बहुत मूल्य है और आपका सही विकल्प ‘कमल’ त्रिपुरा को विकास और समृद्धि के स्तर पर ले जाएगा। आपने वामपंथियों को हटा दिया है और आज आप परिणाम देख रहे हैं।

त्रिपुरा को मुफ्त राशन, पूरा राशन मिल रहा है। त्रिपुरा के गरीबों, आदिवासी समुदायों, महिलाओं और युवाओं के सपनों को लेफ्ट और कांग्रेस के शासन ने कुचल दिया है। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़ने के लिए मजबूर किया। वे गरीबों के नाम पर नारे लगाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी गरीबों का दर्द नहीं देखा। वे केरल में लड़ रहे हैं और त्रिपुरा में दोस्त बन रहे हैं।”श्री मोदी ने कहा कि पहले यहां की मां-बहनों का जीवन बहुत कठिन था, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है, महिलाएं सिर ऊंचा करके घर से निकल रही हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button