Varanasi

पं दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रुप में मनाया

पं दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार : महेश चंद श्रीवास्तव

वाराणसी : एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि को भाजपा, काशी क्षेत्र ने सभी 16 संगठनात्मक जिलों के 30286 बूथों पर “समर्पण दिवस” के रुप में आज मनाई,समर्पण दिवस के इस कार्यक्रम के तहत भाजपा, वाराणसी, महानगर के बागेश्वरी मंडल में परेड कोठी स्थित बूथ नंबर 302 पर आयोजित समर्पण दिवस पर सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं स्वेच्छा से पार्टी कोष में समर्पण नीधि दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय की जो परिकल्पना की थी उसे साकार करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक देश विकास नहीं कर सकता। कहा कि पं दीनदयाल जी के बताए गये मार्ग पर चलते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित लोगों के उत्थान का कार्य तेज गति से हो रहा है। कहा कि जरूरतमंदों को आवास, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा दी गयी साथ ही किसानों को किसान सम्मान नीधि दी।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से तीव्र गति से देश आगे बढ़ रहा है उसका लोहा पुरा विश्व मान रहा है। कहा कि देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। और ये पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के कारण ही संभव हो पाया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते आज हम संकल्प ले कि पं दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में समाहित करेंगे।

अध्यक्षता बागेश्वरी मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन पार्षद सुशील कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, सत्य प्रकाश जायसवाल, विभव सिंह, शोभनाथ मौर्या, दिनेश कालरा, आशुतोष कुमार शर्मा, संदीप अग्रहरी महेश अग्रवाल, तारक नाथ अग्रहरी, शिव जायसवाल, अनुपम पांडेय, मिस्बा अंसारी, सोमनाथ विश्वकर्मा, अनुप जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button