Society

ट्रांसजेंडर कपल: घर आई खुशखबरी, प्रेग्नेंट पापा ने दिया बच्चे को जन्म

कोझिकोड । केरल के कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने हाल ही में गर्भवती होने की घोषणा की थी। अब उनके यहां एक बच्चे ने जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार, जाहद नाम के ट्रांसजेंडर ने बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे का जन्म दिया है। देश में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

ट्रांस पार्टनर्स में से एक जिया पावल ने बताया कि बच्चे का जन्म सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। पावल ने कहा कि बच्ची और बच्चे को जन्म देने वाले उसके साथी जाहद दोनों की सेहत ठीक है।

हालांकि, जिया पावल ने नवजात शिशु का लिंग बताने से इनकार कर दिया है और कहा कि वे इसे अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। जिया पावल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि जाहद आठ महीने की गर्भवती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी जानकारी

पावल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि हम अपने मां बनने के सपने और उसके पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का बच्चा अभी जाहद के पेट में पल रहा है, हमें जो पता चला है यह भारत में पहला गर्भवती ट्रांसमैन है। बता दें कि पावल और जाहद पिछले तीन सालों एक साथ हैं।(वीएनएस)

स्त्री से पुरुष बना शख्स प्रेग्नेंट, ट्रांसजेंडर कपल ने दी खुशखबरी

Related Articles

Back to top button