State

रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य प्रकरण दर्ज

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर की अपराध शाखा पुलिस ने ‘रामचरितमानस’ पर की गयी टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने आज बताया कि बजरंग दल और हिंदू महासभा की शिकायत पर कल रात्रि यहां के अपराध शाखा थाना में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इससे पहले कल अखिल भारतीय हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मौर्य के खिलाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लेकर ज्ञापन दिया गया था।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button