State

आशीर्वाद टावर में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत

रांची : झारखंड के धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर की बगल में स्थित आशीर्वाद टावर में आज देर शाम आग लग गयी‌ और इसमें कम से कम 14 लोगों के मौत की सूचना है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग आशीर्वाद ट्विन टावर के पीछे वाले बी ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर लगी है। दमकल की गाड़ियां रात में आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है।”

आग में 10 महिलाओं, 3 बच्चों और एक व्यक्ति सहित 14 की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है: उपायुक्त, धनबाद

अपार्टमेंट में लगी आग में 14 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अपार्टमेंट में शादी समारोह में कई लोग शामिल हुए थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हम अभी लोगों को बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है:संजीव कुमार SSP धनबाद

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button